MINECRAFT X LACOSTE

Read More

हमारे ग्राहक

MINECRAFT

Minecraft ऐसा खेल हैं जिसमें आप अद्भुत और कल्पनाशील चीजें बनाने के लिए ब्लॉकों को तोड़ते और लगाते हैं। असीमित रोमांच और अनंत संभावनाओं के इस खेल में, खिलाड़ी हमेशा बदलते रहने वाली Minecraft भूमि में खनन, निर्माण और युद्ध करते है साथ ही अपनी तलाश जारी रख सकते हैं। निर्माण के 11 साल बाद भी, Minecraft सदाबहार है। दुनियां भर में सभी प्लेटफार्मों पर आज 140 मिलियन से अधिक खिलाड़ी इससे जुड़े हैं और इसकी 238+ मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं, Minecraft इतिहास का सर्वाधिक बिकने वाला वीडियो गेम है। दुनिया के टॉप पांच वीडियो गेम लाइसेंसदाताओं और टॉप 30 वैश्विक लाइसेंसदाताओं में Minecraft का नाम शुमार है। वैश्विक स्तर पर 100+ लाइसेंस सहित, Minecraft के पास कपड़ों, एक्सेसरीज़, खिलौनों, खेल, उपहार, घर, संग्रहणीय सामग्री और प्रकाशन सहित सभी प्रमुख श्रेणियों में उत्पादों का लाइसेंस है। इस सब के बीच, गेम अपडेट, उपभोक्ता उत्पादों, सामग्री और इसके जीवंत समुदाय द्वारा कल्पित कुछ अद्भुत रचनाओं की सतत बढ़ती श्रंखला के माध्यम से, Minecraft फ़्रैंचाइज़ी नित नए दर्शकों के बीच अपना स्तथान बनाना जारी रखे हुए है। इसके अलावा, 115 देशों में 35 मिलियन से अधिक छात्रों और शिक्षकों को Minecraft: शिक्षा संस्करण का उपयोग करने का लाइसेंस दिया गया है।

0M+

सभी प्लेटफॉर्म पर अद्वितीय खिलाड़ी

0

इतिहास का सर्वाधिक बिकने वाला वीडियो गेम

0

दुनिया भर में बेची गई प्रतियां


MINECRAFT X LACOSTE


MINECRAFT X PUMA


MINECRAFT X HAVAIANAS